कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने की अपील भी की

Date:

Share post:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने की अपील भी की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून एक निजी होटल में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने सम्बोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और अन्य भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का आव्हान कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र भी दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का दिख रहे अपार स्नेह से इस निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आर.एस. परिहार, डॉ.बबीता सहलोत्रा, निरंजन डोभाल, संध्या थापा सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...