कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया

Date:

Share post:

उर्स मेले के दौरान तेज आंधी तूफान में घायल हुए लोगों का अस्पताल जाकर मंत्री गणेश जोशी ने कुशलक्षेम जाना

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया


मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का प्रभावित लोगो को भरोसा दिलाया

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रानीखेत स्थित गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर बीते दिवस उर्स मेले में अचानक तेज आंधी तूफान में घायल हुए लोगों का हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया और प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा के दृष्टिगत हरसम्भव मदद करने को कहा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का प्रभावित लोगो को भरोसा दिलाया। मंत्री जोशी ने कहा कि घटना में जिनकी हालत चिंताजनक है उनको हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा लोगों की स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभा रही है।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर लगभग एक बजे रानीखेत में चल रहे उर्स मेले के बीच अचानक तेज आंधी तूफान आने से एक विशाल पेड़ मेलास्थल पर गिरा जिसमें कई लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...