कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र की पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Date:

Share post:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में देहरादून सहस्त्रधारा क्षेत्र की पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सहस्त्रधारा में पर्यटकों के बढ़ते आवागमन के बीच व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुचारु बनाने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है, और इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय लोगों को अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग और प्रवेश शुल्क से संबंधित टेंडर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस विषय का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक स्थानीय जनता को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून संविन बंसल, सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम हरि गिरी, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...