कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर की पूजा अर्चना शक्ति स्वरूपा कन्याओं का लिया आशीर्वाद

Date:

Share post:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर की पूजा अर्चना शक्ति स्वरूपा कन्याओं का लिया आशीर्वाद


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चैत्र नवरात्रि की माँ दुर्गा का आठवां स्वरूप मां महागौरी को समर्पित दुर्गा अष्टमी के अवसर पर हाथी बड़कला स्थित अपने शासकीय आवास पर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधिवत विशेष पूजन अर्चन किया। मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी आस्था और श्रद्धा हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं। आज के आधुनिक समाज में नवरात्र और अष्टमी पूजन जैसे त्यौहार बेटियों को बेटों के बराबर ही स्थान एवं महत्व और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और उनका सम्मान करने व बेटियों के संरक्षण का संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...