बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

Date:

Share post:

वादा निभाया : बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का भूमि पूजन काबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया

बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

97.30 लाख की लागत से बनेगा मोटर मार्ग, 06 माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा निर्माण कार्य : जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत 97.30 लाख रुपए की लागत से 07 किलोमीटर की लम्बाई के बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 06 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत 97.30 लाख रुपए की लागत से 07 किलोमीटर की लम्बाई के बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 06 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत आबादी वाले क्षेत्र बार्लोगंज, खेतवाला, कम्पनी बाग एवं चामासारी के ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कई सालों से की जा मोटर मार्ग की मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से मोटर मार्ग का निर्माण होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा वर्ष 2012 जब उन्होंने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उनके द्वारा क्षेत्र वासियों से वायदा किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बीच कई बाधाएं और टेक्निकल समस्या आई लेकिन आज मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार इस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, बीडीसी नीलम मेलवान, नारायण सिंह राणा, अनुज कौशल, मोहन पेटवाल, बूथ अध्यक्ष मुरारी रावत, अमित पंवार, सुभाष मेलवान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...