कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक है

0
88

आगामी चार धाम यात्रा की मंगलकामना की प्रार्थना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक है


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाबा केदार धाम के दौरे के बाद चार धाम यात्रा हर साल लाखों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा समिति) द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु आयोजित सुंदर कांड पाठ के लिए आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाबा केदार धाम के दौरे के बाद चार धाम यात्रा हर साल लाखों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस वर्ष चार धाम यात्रा में कोई त्रासदी और घटना न हो इसके लिए उन्होंने बजरंग बली और श्री राम भगवान से चार धाम यात्रा की मंगलकामना की प्रार्थना की।
इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरी महाराज, श्याम सुंदर गोयल, मनोहर लाल जुयाल, आचार्य विपिन जोशी, आचार्य मनोज ढौंडियाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here