मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी स्नेहा राणा को शुभकामनाएं, बोले- “हमारी बेटी हमारा गर्व” 10. मुख्यमंत्री धामी ने महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा के हौसले को सराहा, की ₹50 लाख इनाम की घोषणा

Date:

Share post:

 

मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी स्नेहा राणा को शुभकामनाएं, बोले- “हमारी बेटी हमारा गर्व”

 

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को मुख्यमंत्री धामी का फोन — दी शुभकामनाएं, घोषित किए ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की।

 

मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “ स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियाँ देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...