मुख्यमंत्री धामी ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री धामी ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं l उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है l
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी के अनुरूप हम सबको पग-पग पर, जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करते हुए, अपनी -अपनी सहभागिता निभाते हुए, देश तथा राज्य को आगे बढ़ाएंगे l

इस अवसर पर सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह श्री अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंजयाल, उप महानिरीक्षक कारागार श्री दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार श्री यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...