मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निर्णायक पहल, ‘जन-जन की सरकार’ से अब तक लगभग 30,000 ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निर्णायक पहल, ‘जन-जन की सरकार’ से अब तक लगभग 30,000 ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सीधे पहुँचाने में एक नई मिसाल कायम की है। एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में 93 बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 6396 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया और 28,959 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सरकारी सेवाओं की पहुँच और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इन शिविरों में ग्रामीणों को 9061 प्रमाणपत्र भी निर्गत किए गए।

मुख्यमंत्री श्री धामी इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने इस अभियान की नियमित समीक्षा की और स्वयं शिविरों में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री धामी ने अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में ग्रामीणों से फीडबैक लिया और दिन में विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की और अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए शासन-प्रशासन के दरवाजे खोलने और उनके समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गत 17 दिसंबर से शुरू हुए यह अभियान डेढ़ माह तक संचालित होंगा। इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार पर मिले, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी रूप से हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ तप्रता से उपलब्ध कराए जांय। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिये हैं।

मंगलवार को राज्य की 10 न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1572 शिकायतों का निस्तारण हुआ, 6563 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और 2446 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आज कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भी अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के मोस्टामानू मेला स्थल पर आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...