कांग्रेस दे सकती है केवल भ्रष्टाचार की गारंटी: चौहान

Date:

Share post:

कांग्रेस दे सकती है केवल भ्रष्टाचार की गारंटी: चौहान

कांग्रेस की 5 गारंटी आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री का उत्पाद :चौहान

भाजपा ने कांग्रेस की गारंटी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक ही बात की गारंटी दे सकती है और वह भ्रष्टाचार की गारंटी है।

कांग्रेस की युवाओं के लिए 5 गारंटी पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने इन्हे राहुल की आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री का उत्पाद बताया

भाजपा ने कांग्रेस की गारंटी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक ही बात की गारंटी दे सकती है और वह भ्रष्टाचार की गारंटी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरियों में फर्जीवाडे, पेपर लीक एवं नकल माफियाओं को संरक्षण देने वाले अब इन्हें रोकने की 5 झूठी गारंटी दे रही हैं।

कांग्रेस की युवाओं के लिए 5 गारंटी पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने इन्हे राहुल की आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री का उत्पाद बताया । उन्होंने पलटवार कर कहा कि लगता है वह बिना सोच विचार के गारंटी दे रहे हैं या फिर युवाओं के भविष्य पर डाका डालने वाली अपनी सरकारों के अनुभव के आधार पर दे रहे हैं । उन्होंने सवाल किया कि जब वे 30 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी देते हैं तो राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ से युवाओं ने उन्हे क्यों नकारा? वे बताएं कि पहले महाराष्ट्र, बिहार और अब हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कितनी नौकरियां दी हैं? यदि नकल के खिलाफ कानून बनाने की बात करते हैं तो उत्तराखंड के ऐतिहासिक नकल विरोधी कानून का विरोध क्यों किया और राजस्थान में नकल और पेपर लीक का सरकारीकरण क्यों किया गया। उनके शासन में वहां जो भी नियुक्ति परीक्षा हुई उनमें अधिकाश में पेपर लीक हुए और शेष सभी में नकल के किस्सों का अब पुलिस फाइल में खुलासा हो रहा है

उन्होंने कहा कि वे युवाओं के स्टार्टअप के लिए फंड बनाने की गारंटी दे रहे हैं जबकि मोदी सरकार में लाखों युवा स्टार्टअप से हजारों करोड़ का व्यापार कर रहे हैं । मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि योजना से 2 लाख और 50 हजार तक का ऋण देकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा रहा । इसी तरह जिन्होंने अपने शासनकाल में युवाओं के साथ हमेशा छल करने का काम किया है। प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाकर नकल माफियाओं को संरक्षण दिया।अब वे कालेज से निकलने वाले प्रत्येक युवा को पहली नौकरी देने की झूठी गारंटी दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...