देहरादून DM ने 25 साल बाद 97 साल की दादी को दिलाया इंसाफ, असली मालिक को दिलवाई जमीन

Date:

Share post:

देहरादून के रायपुर में जमीन कब्जाकर संचालित किए जा रहे गैस गोदाम के मामले में जिला प्रशासन की ओर से जमीन के असली मालिक बुजुर्ग मां-बेटी को कब्जा दिला दिया गया है। मां-बेटी 25 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रही थी। सालों से न्याय की आस लगाए बैठी बुजर्ग महिला को डीएम ने 2 महीने के भीतर न्याय दिलाया है। दरअसल गोदाम मालिक वृद्ध महिला की संपत्ति पर लीज समाप्त होने के बाद भी सालों से गोदाम को संचालित कर रहा था। जिससे गैस गोदाम भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने के लिए 25 सालों से सरकारी कार्यालयों, कोर्ट और कचहरी के चक्कर काट रहे थे। इस गैस गोदाम को 1988 में दस साल की लीज पर रांझावाला में 12 हजार वर्ग फुट भूमि दी गई थी।

लीज अवधि खत्म होने के बाद गैस एजेंसी यहां अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। जबकि, वृद्ध महिला लीला देवी और उनकी बेटी नीना गुरुंग कोर्ट-कचहरी से लेकर अफसरों तक के चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगा रही थी। वर्ष 2000 के बाद से गैस गोदाम ने किराया तक नहीं दिया। इस बीच जनसुनवाई में डीएम के पास उन्होंने शिकायत की। इस मामले की जांच हुई और अब गैस गोदाम का लाइसेंस निरस्त करवाने की संस्तुति के साथ ही वृद्ध मां-बेटी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। दोनों मां-बेटी ने डीएम और एसडीएम को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि इससे लोगों में सरकारी सिस्टम से न्याय की उम्मीद जगेगी और वे भरोसे के साथ अपनी शिकायतों को रख पाएंगे।

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...