उत्तराखंड में जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, चार खाली कुर्सियां

Date:

Share post:

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो चुकी हैं। मंत्रियों की चार कुर्सियां खाली पड़ी के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। उनके अनुसार, “किसको रखना है और किसको हटाना है, यह केंद्र का विषय है। निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।” भट्ट के इस बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग उठती रही है। हर बार मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ती हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने के कारण यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है।

बता दें धामी मंत्रिमंडल में चार सीट खाली चल रही हैं। साल 2022 में सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार का गठन होने के बाद से ही तीन सीटें खाली चल रही थी। इसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया। जिसके चलते धामी मंत्रिमंडल की एक और सीट खाली हो गई. ऐसे में वर्तमान समय में धामी मंत्रिमंडल में कुल चार सीटें खाली हैं। पिछले लंबे समय से इन खाली सीटों को भरे जाने की चर्चाएं हैं। अब उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहटें एक बार फिर तेज हो गई है। ऐसे में जैसे ही उच्च नेताओं की सहमति मिलेगी उसके बाद कैबिनेट विस्तार की दिशा में सरकार आगे बढ़ेगी।

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...