डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – बजट की प्रतीक्षा न करें, युद्धस्तर पर कार्य कर 2 दिन में खेत-खलिहान, भवन, मार्ग, पुलिया और बिजली-पानी दुरुस्त करें  

Date:

Share post:

 

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – बजट की प्रतीक्षा न करें, युद्धस्तर पर कार्य कर 2 दिन में खेत-खलिहान, भवन, मार्ग, पुलिया और बिजली-पानी दुरुस्त करें

जिलाधिकारी सविन बंसल आपदाग्रस्त क्षेत्र में भीतरली, कंडरियाना क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट प्रतीक्षा ने करें सीधे युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खेत, खलियान, निजी भवन, ग्रामीण मार्ग, पुलिया, बिजली-पानी 02 दिन अन्तर्गत दुरूस्त हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में ही कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। मजाड़ा, कार्लीगाड, फुलेत छमरोली के बाद आपदा प्रभावित पूर्ण रूप से कट ऑफ भितरली कंडरियाणा क्षेत्र में फिर पूरा प्रशासनिक अमला ऑन ग्राउण्ड हुआ। गाढ, गदेरे, ढौंड-ढंगार लांघते 05 किमी दुर्गम मार्ग पार कर डीएम प्रभावितों तक पंहुचे और उनकी पीड़ा साझा की इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षति का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को रिलिफ पहुंचाए बिना जिला प्रशासन चैन से नहीं बैठेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...