प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री धामी  

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा के लिए सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती

प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री धामी


मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से चार धाम यात्रा को लेकर हुई लंबी और विस्तृत बातचीत के बाद तीन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :, धामी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जिला, एसएन पांडेय को चमोली, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है.

 

प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने चारधाम क्षेत्र में आने वाले तीनों जनपदों में सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से चार धाम यात्रा को लेकर हुई लंबी और विस्तृत बातचीत के बाद तीन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जनपद, श्री एसएन पांडेय को चमोली जनपद एवं डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। यह तीनों अफ़सर संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से फीडबैक लेकर शासन स्तर पर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद चारधाम यात्रा की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यात्रा संचालक में किसी प्रकार की व्यवस्था न हो इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री धामी बीते दिनों हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी के कहा कि प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...