राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा ( धन्यवाद धामी जी )  

Date:

Share post:

राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा ( धन्यवाद धामी जी )

 

राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा बता दे कि यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट दी है। अब नवबंर में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में यह राहत प्रदान की जाएगी।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है। एफपीपीसीए के तहत, अगर किसी महीने इन दरों से अधिक पर बिजली खरीदी जाती है तो उस हिसाब से उपभोक्ताओं से उसकी वसूली की जाती है। इसी प्रकार सस्ती खरीद पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल ने इस साल अप्रैल से सितंबर माह के बीच औसत खरीद 4.71रुपये प्रति यूनिट की दर पर की है। इस अवधि में यूपीसीएल की विद्युत क्रय लागत में अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष 32 पैसे प्रति यूनिट (6.4 प्रतिशत) की कमी आई है जिससे 324 करोड़ की बचत हुई। इस बचत का लाभ उपभोक्ताओं को माहवार विजली बिल में दिया जा रहा है।

बता दे कि यूपीसीएल ने जुलाई में 39.06 करोड़ की बचत से उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट, अगस्त में 67.10 करोड़ बचत से 52 पैसे प्रति यूनिट, सितम्बर में 28.88 करोड़ बचत से 23 पैसे प्रति यूनिट), अक्तूबर में 84.19 करोड़ बचत से 70 पैसे प्रति यूनिट और नवंबर में 104.49 करोड़ की बचत करके उपभोक्ताओं को औसत 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी है। इस बार जो बिल आएगा, उसमें यह छूट दी जाएगी।

 

आपको बताते हैं किसे कितनी छूट मिलेगी..

उपभोक्ता श्रेणी प्रति यूनिट छूट
घरेलू 26-70 पैसे
गैर घरेलू 101 पैसे
पब्लिक यूटिलिटी 95 पैसे

प्राइवेट ट्यूबवेल 31 पैसे

कृषि गतिविधियां 43 पैसे

एलटी इंडस्ट्री 94 पैसे

एचटी इंडस्ट्री 94 पैसे
मिक्स लोड 88 पैस
रेलवे ट्रैक्शन 88 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन 84 पैसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...