हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है : जोशी

Date:

Share post:

हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है : जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को होने वाले आक्रोश मार्च के संबंध में विजय कॉलोनी, सालावाला और डोभालवाला वार्ड में बैठकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों और खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, विनय गुप्ता, भावना चौधरी, सतेंद्र नाथ, भूपेंद्र कठेत, मोहन बहुगुणा, डा0 बबीता सहौत्रा, अमित चमन, पुष्पा बिष्ट, जीवन लामा, जितेन्द्र बिष्ट, रमेश प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...