गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे

Date:

Share post:

गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे


मसूरी के पास एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने व्यक्ति को खाई से निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए।

सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बालूगंज से आगे जड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी और आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड से करीब सौ मी. गहरी खाई में गिर हुआ था।
स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा 2026 को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास में शहरी विकास विभाग, पर्यटन विभाग तथा वन...

    मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा 2026 को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास में शहरी...