मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनको चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया

Date:

Share post:

मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनको चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया

 

 

देहरादून, 11 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, राकेश जोशी, वाईएस चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...