मन की बात:प्रधानमंत्री को 108 वें संस्करण की बधाई मंत्री जोशी ने दी मंत्री गणेश जोशी ने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है

Date:

Share post:

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 84 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 108वां संस्करण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना

मन की बात:प्रधानमंत्री को 108 वें संस्करण की बधाई मंत्री जोशी ने दी मंत्री गणेश जोशी ने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है

मंत्री गणेश जोशी ने कहा शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से नए वर्ष में सभी को स्वस्थ तथा फिट रहने के संकल्प का आव्हान किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून विजय कॉलोनी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 84 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 108वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में गुजरात में डायरा की परंपरा, झारखंड के एक आदिवासी गांव के कुडुख भाषा,मिलेट्स फिटनेस राम मंदिर का भी जिक्र किया। मन की बात में उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया।।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 108वां संस्करण था। उन्होंने कहा हमारे सनातन संस्कृति में 108 अंक का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री को 108 वें संस्करण की बधाई भी दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है। लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में फिटनेस का जिक्र किया है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से नए वर्ष में सभी को स्वस्थ तथा फिट रहने के संकल्प का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,प्रदेश भाजयुमो सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता सिरोही, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद थापा,शक्ति केंद्र स्योजक ओम प्रकाश बावड़ी, बूथ अध्यक्ष सचिन कोठरी, हेमंत जोशी, सीमा बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...