मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है    

Date:

Share post:

 

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्गों और जल निकासी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार क्षेत्र में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत स्वरूप तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इनमें सुनीता देवी और प्रमिला चौहान को ₹6500-₹6500 तथा चन्दन सिंह बिष्ट को ₹13000 की सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, संजय नौटियाल, दीपक बहुखंडी, कविता तड़ियाल, कुसुम रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...