दिल्ली से पंतनगर अब कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे यात्री,जानें फ्लाइट‌स का शेड्यूल

Date:

Share post:

पंतनगर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। इंडिगो का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद करीब एक घंटे दस मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा। इस नियमित विमान सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड, खासतौर पर कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को उबारने में काफी मदद मिलेगी।

वहीं कुमाऊंभर से लोग दिल्ली जाने के लिए इस विमान सेवा का प्रयोग कर सकेंगे। जिससे दिल्ली जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा।

वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो कंपनी ने सभी रूटों के लिए किराया तय कर दिया है। किराया ऑनलाइन देखा जा सकता है। पंतनगर से अब तक एयर इंडिया के विमान का संचालन होता है। हालांकि, एयर इंडिया की दिल्ली से पंतनगर को सीधी विमान सेवा नहीं है।

दिल्ली से देहरादून आकर विमान वहां से पंतनगर पहुंचता है। इंडिगो एयरलांइस सातों दिन विमान सेवा का संचालन करेगी। लंबे समय से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा का इंतजार किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...