इगास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आपदा पीड़ित परिवारों के साथ बैठकर साझा किया भोजन, माताओं-बहनों ने आशीर्वाद देते हुए कहा, हम आपके साथ हैं, मुख्यमंत्री बोले: आपका दुःख मेरा दुःख है

Date:

Share post:

 

इगास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आपदा पीड़ित परिवारों के साथ बैठकर साझा किया भोजन, माताओं-बहनों ने आशीर्वाद देते हुए कहा, हम आपके साथ हैं, मुख्यमंत्री बोले: आपका दुःख मेरा दुःख है

लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे। इस बार रुद्रप्रयाग में यह पर्व संवेदना और स्नेह के दीपों से रोशन हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में अपना सब कुछ खो चुके परिवारों से भेंट की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठकर भोजन भी साझा किया। जब माताओं ने मुख्यमंत्री को गले लगाया, आँखों से आँसू बह निकले — लेकिन वे आँसू दुःख के साथ-साथ विश्वास और अपनत्व के भी प्रतीक थे। कई माताओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया, अपनी पीड़ा सुनाई, और कहा कि आज इगास का पर्व फिर से अपनेपन से भर गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने भावुक होकर कहा — “ये क्षण मेरे जीवन के अत्यंत भावुक और हृदय को द्रवित करने वाले हैं। माताओं से मिला आशीर्वाद और बहनों के अटूट विश्वास ने मुझे देवभूमि उत्तराखंड की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहने की प्रेरणा दी है।”
उन्होंने आगे कहा — “आपका दुःख मेरा अपना दुःख है। आपके जीवन में फिर से मुस्कान लौटाना ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा ध्येय है। राज्य की सेवा करते हुए जो स्नेह, विश्वास और अपनापन आप सबके बीच से मिलता है — वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...