मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।i

Date:

Share post:

धामी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए…जय श्री राम

धामी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा

उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी :धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं

मुख्यमंत्री धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है..

अयोध्या में 4700 वर्ग मीटर में बनने वाले राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए धामी सरकार नेभूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर चुकी है

अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ.

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभु राम को साष्टांग नमन कर पूजा अर्चना की दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए.

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावुक हुए धामी ने कहा, रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन

मुख्यमंत्री धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के किये दर्शन ,इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।i

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम को साष्टांग नमन कर पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर चुकी है। 4700 वर्ग मीटर में बनने वाले इस राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने
भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
–––

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...