योग दिवस पर आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री धामी ने आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा
तन, मन और आत्मा का संगम – ‘योग’

हम सभी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति हेतु योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लें :धामी

 

योग दिवस पर आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की


योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है: धामी

 

मुख्यमंत्री धामी के साथ सातवीं वाहिनी आईटीबीपी अधिकारी और जवानों ने भी योग किया

 

मुख्यमंत्री धामी ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है। वहीं,मुख्यमंत्री के साथ सातवीं वाहिनी आईटीबीपी अधिकारी और जवानों ने भी योग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थना है।

योग दिवस पर आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट परमिंदर सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री दो घंटे तक आदि कैलाश में रहे इस दौरान उन्होंने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारी और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा
तन, मन और आत्मा का संगम – ‘योग’

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर योग किया।*

*हमारे देश द्वारा समस्त विश्व को दी गई ‘योग’ रूपी अमूल्य धरोहर से आज करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आइए, इस अवसर पर हम सभी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति हेतु योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...