हमारी सरकार छोटे से छोटे प्रकरण में जांच करवाती है, कांग्रेस के समय जांच के लिए आंदोलन करना पड़ता था – खजान दास

0
41

हमारी सरकार छोटे से छोटे प्रकरण में जांच करवाती है, कांग्रेस के समय जांच के लिए आंदोलन करना पड़ता था – खजान दास

भाजपा विधायक श्री खजान दास ने कांग्रेस पर तंज किया कि सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी, अब पेपर लीक पर झूठा ज्ञान बांट रही है। उन्होंने कहा, पेपर लीक नहीं हुआ, परीक्षा प्रक्रिया को बदनाम करने की मंशा से पेपर के स्क्रीन शॉट बाहर भेजे गए। जिसकी जांच चल रही है कोई साजिश का दोषी बख्शा नहीं जायेगा।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, विगत तीन वर्षों में धामी सरकार की पारदर्शी एवं ईमानदार परीक्षा प्रक्रिया के तहत 25 हजार से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। इनमें किसी एक पर भी कोई गड़बड़ी या घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता है। लेकिन अभी जिस तरह की जानकारी कल संपन्न हुई परीक्षा के संदर्भ में सामने आई उसे सरकार द्वारा बहुत गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। अभी जांच जारी है और प्रथम दृष्टया पेपर लीक की संभावना नही बताई जा रही है। और किसी ने साजिशन परीक्षा शुरू होने के 35 मिनट बाद प्रश्न पत्र के स्क्रीन शॉट बाहर भेजे। इस पूरे प्रकरण में उनकी मंशा भर्ती प्रक्रिया को बदनाम करने की बताई जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, प्रदेश में देश का सबसे कठोर नकल कानून लागू है, लिहाजा कोई भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि किसी ने भी गड़बड़ी की कोशिश की तो वह आज कानून के शिकंजे में है। वहीं कांग्रेस को आइना दिखाया कि उनकी सरकारों में तो कोई भर्ती ऐसी नहीं रही, जिसमें भ्रष्टाचार, गड़बड़ी और नकल के आरोप न लगे हैं। पटवारी घोटाला, दरोगा घोटाला, उद्यान विभाग और शिक्षा में नियुक्ति घोटाला आदि सभी में गंभीर आरोप लगे। आज हमारी सरकार छोटे से छोटे प्रकरण में भी जांच करवाती है, लेकिन इनकी सरकारों में तो जांच करने के लिए भी जन आंदोलन का सहारा लेना पड़ता था। कई भर्तियां तो ऐसी रही, जिनमें हमारी सरकार आने के बाद युवाओं को न्याय मिला। आज इस पूरे मामले पर कांग्रेस का कुछ भी कहना ऐसे है जैसे, ‘सूप तो बोले छलनी भी बोल जिसमें हजार छेद’। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार काम कर रही है जिस पर प्रदेश की जनता को पूर्ण भरोसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here