उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मोड में है। आरोपी के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी में है

0
79

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मोड में है। आरोपी के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी में है

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मोड में है। आरोपी के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाकर ही दम लेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की कोई जगह नहीं है और इस संदेश को अमलीजामा पहनाते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी स्थानीय रूप से ठेकेदारी का कार्य करता था वहीं, अब नगर पालिका प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माण को जल्द ध्वस्त किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, बुलडोजर कार्रवाई की पूरी तैयारी की जा चुकी है और आने वाले दिनों में इस पर तेजी से अमल किया जाएगा। यह कार्रवाई केवल कानून के उल्लंघन पर नहीं, बल्कि समाज में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

राज्य सरकार के इस रुख को लेकर आम जनता और हिंदू संगठनों ने संतोष जताया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता को आश्वासत किया है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसकी पहचान, पृष्ठभूमि और पहुंच कुछ भी हो — कानून अपना काम करेगा और उत्तराखंड की अस्मिता को किसी कीमत पर ठेस नहीं लगने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here