आज की बड़ी खबर : पीएम मोदी ने आज फिर पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी से पूछा कैसा चल रहा है टनल में रेस्क्यू, सभी श्रमिक भाई ठीक है

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री मोदी का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर मिल रहा मार्गदर्शन, जो हमको श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान
करता है: धामी

आज की बड़ी खबर : पीएम मोदी ने आज फिर पांचवीं बार मुख्यमंत्री धामी से पूछा कैसा चल रहा है टनल में रेस्क्यू, सभी श्रमिक भाई ठीक है


मुख्यमंत्री धामी ने आज फिर प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया

मुख्यमंत्री धामी ने आज पीएम मोदी से कहा 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की बातचीत से बड़ा मनोबल

Breaking news :पीएम मोदी ने आज फिर मुख्यमंत्री धामी से लिया टनल रेस्क्यू का अपडेट

CM धामी ने कहा आज फिर फोन पर पीएम मोदी ने टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली

धामी ने आज पीएम से फोन पर कहा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक समान प्रॉपर रूप से दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फिर फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री जी को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लगातार पांच बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन पर राहत बचाव कार्य की जानकारी ली और वे लगातार अपडेट ले रहे हैं
माननीय प्रधानमंत्री का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर हमको मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...