बदरीनाथ हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग गंभीर घायल

Date:

Share post:

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस लगातार लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाती रहती है फिर भी लोग हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस बीच रूद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि यह वाहन सब्जी लेकर रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शनिवार तड़के लगभग 4 बजे सुबह UP 20BT2690 पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर  नदी किनारे 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (DDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही उन्हें जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां से गंभीर घायल को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं, इस हादसे में घायलों की पहचान जाकिर (उम्र 40) निवासी बागुवाला मंडावली नजीबाबाद यूपी और साहेब पुत्र शकील (उम्र 28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन में बेचने के लिए सब्जी लाई जा रही, तभी सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। वहीं हादसे में घायल जाकिर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...