उत्तराखंड : महिला पुलिस की जांबाज सिपाही प्रीति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Date:

Share post:

उत्तराखंड महिला पुलिस (एसडीआरएफ) की जांबाज सिपाही प्रीति मल्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर तिरंगा फहराया। प्रीति ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की महिलाओं का नाम भी रोशन किया है। प्रीति मल्ल यह उपलब्धि हासिल करने वाली उत्तराखंड की प्रथम महिला पुलिसकर्मी हैं।

प्रीति मल्ल वर्ष 2016 से उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षी के पद पर नियुक्त हैं तथा वर्तमान समय मे चार वर्षों से एसडीआरएफ में तैनात हैं। सामान्य कदकाठी की प्रीति एसडीआरएफ में अपने मृदु स्वभाव व निर्भीकता के लिए जानी जाती हैं। अपने निर्भीक स्वभाव के कारण ही वह एसडीआरएफ वाहिनी से गठित हुए डेयर डेविल हिमरक्षक दस्ता का भी प्रमुख हिस्सा रही हैं। प्रीति विगत वर्ष माह सितबंर में एसडीआरएफ की ओर से आयोजित माउंट गंगोत्री एक्सपीडिशन का हिस्सा भी रहीं।

बचपन से ही प्रीति को पहाड़ों की ऊंची चोटियां आकर्षित करती रहीं, वह अक्सर पहाड़ों में घूमने के लिए भी जाती रहतीं थीं। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में आने के बाद उसके सपनों को नई दिशा मिली और उन्होंने इसमें अपना शत प्रतिशत देने की ठान ली। माउंट गंगोत्री फतह करने के बाद प्रीति ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को आरोहण के लिए चुना।

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने प्रीति मल्ल से टेलीफोन पर बधाई दी तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना भी दी। उन्‍होंने प्रीति की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ओर से इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर सभी को गौरवान्वित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।  

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।     मुख्यमंत्री श्री...