हमे विश्वास है कि केदारनाथ की जनता, आशा दीदी को रिकॉर्ड मतों से अपना प्रतिनिधि चुनकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे

Date:

Share post:

हमे विश्वास है कि केदारनाथ की जनता, आशा दीदी को रिकॉर्ड मतों से अपना प्रतिनिधि चुनकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे

भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में जनता से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कमल खिलाने का अनुरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि केदारघाटी की जनता, ‘विकास भी विरासत भी’ के मूल मंत्र पर हमारी मातृ शक्ति उम्मीदवार को आशीर्वाद देगी। और नकारात्मक राजनीति करने वाली विपक्ष को नकारने जा रही है।
U
उन्होंने मतदाताओं से कल होने वाले लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक भागेदारी करने की अपील की है। क्योंकि यह चुनाव बाबा की भूमि में हो रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए हैं। ये चुनाव विरासत, परम्परा और संस्कृति को बचाए रखने की नीति पर मुहर लगाने के हैं, बाहरी घुसपैठियों और अराजक तत्वों की डेमोग्राफी बदलने की साजिश नाकामh करने का चुनाव है । इसके अतिरिक्त बाबा के धाम और सनातन की छवि खराब करने वालों को सबक सिखाने का चुनाव है, भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं की बेल पनपाने वालों को कड़ा संदेश देने का चुनाव है।

उन्होंने कहा, भाजपा 24X7 की पार्टी है जो हर समय जनता के बीच सक्रिय रहती है। वहीं हमारी प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल का, तीन दशकों का सामाजिक जीवन केदारघाटी वासियों की सेवा में व्यतीत हुआ है। हमे विश्वास है कि केदारनाथ की जनता, आशा दीदी को रिकॉर्ड मतों से अपना प्रतिनिधि चुनकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...