राणा के भाजपा में शामिल होने से यमकेश्वर , विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिला और बल

Date:

Share post:

प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, हुआ जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई

कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र देने वाले महेंद्र राणा अब भाजपा के हुए

पहाड़ का युवा नेता प्रमुख महेंद्र सिंह राणा अब भाजपा का हुआ , महेंद्र भट्ट ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी, युवा मुख्यमंत्री धामी के कार्यां एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ : महेंद्र भट्ट

राणा के भाजपा में शामिल होने से यमकेश्वर , विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिला और बल

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन
आज प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंने कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यांे एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ पार्टी नेतृत्व के आहवान पर मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा। आज कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन पटवाल ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा । विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...