केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है..

Date:

Share post:

केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है..

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने विशेष सहायता योजना के तहत राज्यों के पूंजी निवेश (भाग-IX) के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के लिए 167.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और मंजूर की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

यह राशि राज्य में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वित्तीय सहायता राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विकास परियोजनाओं को गति देने और राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...