एसटीएस मैं उपचाराधीन आईटीबीपी के जवान की मौत

Date:

Share post:

हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता

हल्दूचौड़ आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल और हाल शिव मंदिर कॉलोनी चंदर नगर देहरादून निवासी दुर्गा बहादुर थापा (40) पुत्र बाल बहादुर सिंह थापा बीती एक फरवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़े थे। साथियों ने जवान को एसटीएच में भर्ती कराया था। बीते गुरुवार की रात जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि शव लेने के लिए परिजन भी पहुंच गए थे। इसके अलावा बटालियन के जवान भी वहां मौजूद रहे। 34 बटालियन आईटीबीपी हल्दूचौड़ के इंस्पेक्टर दीपक कांडपाल ने बताया शव को देहरादून भेजा जा रहा है। वहां पर सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...