उत्‍तराखंड : मथुरा से दुल्‍हन लेने आए थे बराती, हरिद्वार में हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

Date:

Share post:

हरिद्वार। मथुरा से दुल्‍हन लेने के लिए बरात के साथ दो युवक हरिद्वार पहुंचे थे, लेक‍िन क्‍या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर खड़े होकर रात के समय बात कर रहे दो बरातियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी बरात

पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। बरात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। उस वक्‍त रात के करीब 12 बज रहे थे।

मौके पर ही दोनों की मौत

बताया गया क‍ि जिस कार से यह हादसा हुआ वह देहरादून की ओर से आ रही थी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...