पौड़ी, ऋषिकेश के पास स्थित नीलकंठ महादेव से भाई योगी को दोबारा सीएम बनाने की मनोकामना पूर्ण होने के बाद अब उनकी बहन को मोदी के बाद उनके देश की कमान संभालने का है भरोसा |

Date:

Share post:

पौड़ी, ऋषिकेश के पास स्थित नीलकंठ महादेव से भाई योगी को दोबारा सीएम बनाने की मनोकामना पूर्ण होने के बाद अब उनकी बहन को मोदी के बाद उनके देश की कमान संभालने का है भरोसा | मीडिया से बातचीत के दौरान छोटी बहन शशि ने योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि उनको दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री बनते देखने की उनकी मनोकामना पूर्ण हुई है । अब आगे मैं उनको देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हूं। जब तक मोदी जी पीएम हैं वही रहें फिर अपनी जिम्मेदारी योगी को दे दें।

उन्होंने मुलाक़ात को लेकर बातों बातों में खुलासा भी किया कि मैं विगत 30 वर्षों में एक बार भाई योगी से 2017 चुनाव प्रचार के दौरान मिली थी और शीघ्र ही उनकी दोबारा मिलने की इच्छा पूरी होने वाली है | क्यूंकि गांव के स्कूल में अपने गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति का विमोचन करने योगी आने वाले हैं। शशि ने योगी से किसी तरह की मदद से इंकार करते हुए कहा कि मुझे या हमारे परिवार को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहिए। हम तो ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वो लोगों की सेवा करते रहें और एक दिन देश के प्रधानमंत्री बने ।18 साल की उम्र में घर छोड़ देने वाले महंत योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। सीएम योगी के शपथ ग्रहण को लेकर चल रही तैयारियों के बीच उनकी बहन ने एक भावुक अपील की है। योगी की बहन शशि सिंह ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ से अपील की कि एक बार घर आकर मां से मिल लें। शशि ने उस समय को भी याद किया है जब योगी ने घर छोड़ा था। हाल ही में एक टीवी चैनल पर जब उन्हें चाय बेचती बहन की तस्वीर दिखाई गई थी तो योगी ने कहा था कि यूपी की जनता ही उनका परिवार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...