सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Ekana Stadium) में शपथ लेगा।

Date:

Share post:

योगी आदित्यनाथ सहित सात भाई-बहन है पिता फॉरेस्ट रेंजर थे

योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। संन्यास धारण करने से पहले योगी का नाम अजय सिंह बिष्ट था। अजय सिंह सात भाई-बहन हैं। इनमें तीन बहन और चार भाई शामिल हैं।
बड़ी बहन शशि पयाल माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास प्रसाद ,चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। योगी के बड़े भाई का नाम मानवेंद्र मोहन है। दो लोग उनसे छोटे हैं जिनका नाम शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन। शैलेंद्र आर्मी में हैं, जबकि दो अन्य भाई एक कॉलेज में काम करते हैं। दो बहनें गृहणी हैं। 2020 में पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था।

कुलद की दाल पसंद ( फाडू ) कहते थे- दीदी बहुत अच्छा बनाती हो

योगी आदित्यनाथ को कुलद की दाल ( फाडू ) बहुत पसंद है। ये उत्तराखंड का प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे गढ़वाल में फाड़ू बोलते हैं। योगी की बड़ी बहन शशि कहती हैं, ‘भाई को फाड़ू बहुत पसंद है। यदि वे जब भी मिलेंगे घर आएंगे तो उनके लिए फाड़ू बनाऊँगी
. पिता से बोले थे, कभी जनता की सेवा भी कर लिया करो
शशि बताती हैं कि जब योगी 15-16 साल के थे तब उन्होंने पिता जी से कहा था, ‘क्या पिता जी आप तो अपना ही परिवार पालते हो। कभी जनता की सेवा भी कर लिया करो।’ तब पिता जी ने उनसे कहा था कि बेटा मेरी तो 75 रुपये की तनख्वाह है। मैं तो तुमको पाल लूं वही बहुत है। फिर आगे पिता जी ने बोला कि देखता हूं तू क्या करता है…।

गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी की मूर्ति स्थापना के लिए वे समय लगते ही यमकेश्वर आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...

सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच 

    सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच     उत्तराखंड शासन के संज्ञान में...