ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग में सड़क हादसे में मौत

Date:

Share post:

हल्द्वानी : ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस करने के साथ चालक को भी पकड़ लिया जाएगा।

सूर्याजाला के बलौट निवासी धीरेंद्र सिंह का बेटा गणेश सिंह हल्द्वानी के किसी होटल में नौकरी करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी के बाद मंगलवार रात वह अपनी बाइक से घर को लौट रहा था। लेकिन रानीबाग में एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद युवक को अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक गणेश का एक बेटा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही पूरे गांव में भी गम का माहौल है। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल एक टीम को सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगाया गया है। ताकि वाहन और आरोपित चालक को पकड़ा जा सके। वहीं, मोर्चरी में मृतक के गांव के लोग जुटे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...

सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच 

    सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच     उत्तराखंड शासन के संज्ञान में...