उत्तराखण्ड नैनी झील में मिला युवक का शव, मौत के कारणों को लेकर संशय

Date:

Share post:

नैनीताल । यहां नैनी झील में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है जो ढोल बजाने का काम करता था युवक के मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा नाव की मदद से शव को फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को पैंट को जेब से मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर मौजूद राहुल के पिता गरीबदास ने अपने बेटे की शिनाख्त की।

उप निरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचते ही पंचनामा की कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने बताया मौत के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...