भाजपा का बागियों पर सख्त ऐक्शन देहरादून वार्ड बद्री कॉलोनी 48 से राजेंद्र भट्ट,शैला बडोनी, प्रदीप नवानी 6 साल के लिए निष्कासित…

Date:

Share post:

भाजपा का बागियों पर सख्त ऐक्शन देहरादून वार्ड बद्री कॉलोनी 48 से राजेंद्र भट्ट,शैला बडोनी, प्रदीप नवानी 6 साल के लिए निष्कासित…

उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरे नेता और संगठन के खिलाफ काम कर रहे कुल 47 बागियों को पार्टी ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार-विमर्श के पश्चात यह सूची जारी की। शुक्रवार देर शाम जारी सूची में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। 31 ऐसे नाम भी हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न वार्डों में पार्षदी का चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरे दलों से चुनाव लड़ने वालों का भी निष्कासन: भाजपा की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, वार्ड-22 तिलक रोड से भाजपा पार्षद रह चुकीं सविता ओबराय इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर-70 लक्खीबाग में मनोज धीमान आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों को भी भाजपा से निष्कासित किया गया। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त की गई।

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में घिरे वार्ड-23 खुड़बुड़ा से अनमोल राय, वार्ड-28 डालनवाला-उत्तर से राजीव पासी, वार्ड 41 इंदिरापुरम से रीमा देवी, ओमेंद्र भाटी (पूर्व पार्षद), दीपक भाटी, वार्ड-52 अजबपुर सरस्वती विहार से नवनीत काला, वार्ड-54 चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग अजबपुर से भूपेंद्र ढौंडियाल, वार्ड-80 रेस्टकैंप से राजकुमार कक्कड़ (पूर्व पार्षद), वार्ड 82 दीपनगर से विवेक डंगवाल, वार्ड-89 हरभजवाला से ईश्वर नेगी, वार्ड-93 आरकेडिया-द्वितीय से विपिन कुमार, वार्ड-31 कौलागढ़ से पवन डबराल और आदित्य नौटियाल, वार्ड-87 पित्थूवाला से सचिन वालिया को निष्कासित किया गया।

सूची के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों में वार्ड-8 सालावाला से संजीव त्रिपाठी, वार्ड-10 डोभालवाला से कौस्तुभ पंत, वार्ड-13 डीएल रोड से देविका रानी, वार्ड-18 इंदिरा कॉलोनी से मधु गहलौत, वार्ड-15 से विनय कोहली, वार्ड-21 एमकेपी से अभिषेक नौडियाल, वार्ड-38 पंडितवाड़ी से अतुल बिष्ट, वार्ड-40 सीमाद्वार से विनोद रावत, वार्ड 41 इंदिरापुरम से आशा भाटी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम से अर्चना आनंद, वार्ड-48 बद्रीश कॉलोनी से राजेंद्र भट्ट,
शैला बडोनी, प्रदीप नवानी,वार्ड-53 माता मंदिर रोड से अनूप नौडियाल, वार्ड-54 चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग अजबपुर से रजनी ढौंडियाल, वार्ड-56 धर्मपुर से नीरू भट्ट, वार्ड-57 से विवेक कोठारी, वार्ड-63 लाडपुर से दिनेश केमवाल, वार्ड-64 से उर्मिला पाल, वार्ड-68 चक तुनवाला से अर्चना थपलियाल, वार्ड नंबर-72 देहराखास से महेश डोभाल, वार्ड-73 विद्या विहार से नवीन नौटियाल, वार्ड नंबर-79 भारूवाला से सुरेंद्र थापा, वार्ड-83 केदारपुर से पीएन डिमरी, वार्ड नंबर-85 मोथरोवाला से सोबत चंद रमोला, वार्ड-94 नत्थनपुर-प्रथम से संजय चिनालिया एवं दुर्गा और वार्ड-96 नवादा से रेखा थपलियाल शामिल हैं। वार्ड नंबर-48 बद्रीश कॉलोनी से बागी प्रत्याशी शैला बडोनी और प्रदीप नवानी, वार्ड-87 पित्थूवाला से पूनम चौहान वालिया, वार्ड-89 हरभजवाला से सुधा यादव, वार्ड-93 से बीना रतूड़ी को भी निष्कासित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा 2026 को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास में शहरी विकास विभाग, पर्यटन विभाग तथा वन...

    मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा 2026 को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास में शहरी...