कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित कार्य करने से जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए लिया निर्णय।

Date:

Share post:

कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित कार्य करने से जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए लिया निर्णय।

देहरादून दिनांक 10 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुएद रोड़ कटिंग कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग हेतु क्यूआरटी का गठन कर लिया गया है। निर्माण कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित दिन में कार्य करने की शिकायतों तथा जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को गंभीरता से लेते हुए डीएम सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने एसडीएम श्रीमती कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, (रोस्टरवार), अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकुर, सीओ यातायात पुलिस अनुज कुमार (रोस्टरवार) टीम बनाई है।
जिलाधिकारी ने गठित प्रतिवादन दल(क्यूआरटी) दल को रोड से सम्बन्धित कार्यों का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण तथा परियोजना समन्वय समिति (रोड़ कटिंग) द्वारा निर्गत आदेशों शर्तों का परिपालन करवाना सुनिश्चित कराएगें। शर्तों का अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धितों विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...