उत्‍तराखंड : मथुरा से दुल्‍हन लेने आए थे बराती, हरिद्वार में हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

Date:

Share post:

हरिद्वार। मथुरा से दुल्‍हन लेने के लिए बरात के साथ दो युवक हरिद्वार पहुंचे थे, लेक‍िन क्‍या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर खड़े होकर रात के समय बात कर रहे दो बरातियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी बरात

पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। बरात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। उस वक्‍त रात के करीब 12 बज रहे थे।

मौके पर ही दोनों की मौत

बताया गया क‍ि जिस कार से यह हादसा हुआ वह देहरादून की ओर से आ रही थी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।  

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।     मुख्यमंत्री श्री...